[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की विकास पदयात्रा जारी, कई जगह किया बुजुर्गों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

कांग्रेस की विकास पदयात्रा जारी, कई जगह किया बुजुर्गों का सम्मान

कांग्रेस की विकास पदयात्रा जारी, कई जगह किया बुजुर्गों का सम्मान

नीमकाथाना : कांग्रेस विकास पदयात्रा जारी है। सोमवार को सुबह 7 बजे रामपुरा बेगा की नांगल से पदयात्रा शुरू होकर ग्राम करजो पहुंची, जहां पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

यहां पर नुक्कड़ सभा कर वरिष्ठ नागरिक जनों का सम्मान किया गया और कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर हनुमानप्रसाद यादव (पूर्व सरपंच), रतीराम यादव, धोल्लु यादव, रामोतार यादव, सूंडाराम यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद मोहनपुरा खरकड़ा में नुक्कड़ सभा में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर – वासुदेव शर्मा, सरदार यादव और जगदीश यादव सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोपहर में यात्रियों के खाने और विश्राम के बाद शाम 3 बजे पदयात्रा ग्राम पंचायत राजपुरा पहुंची,वहां ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक व पदयात्रियों का स्वागत किया गया।

विधायक ने सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस मौके पर दानाराम यादव, उमराव यादव मास्टर, मालीराम यादव, पप्पू यादव मौजूद रहे। इसके बाद राजपुरा से थांबेला में पैदल यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा व तोरण लगाकर स्वागत किया गया। यहां मीटिंग हुई और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान फूलचंद सैनी, कृष्ण सैनी, संदीप सैनी, अनोखी देवी वर्मा, दुर्गाप्रसाद, कपिल सैनी आदि थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet