[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिलेभर के हिंदू समाजजनों में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बाग के थाना प्रभारी को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

जिलेभर के हिंदू समाजजनों में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बाग के थाना प्रभारी को सौंपा

जिलेभर के हिंदू समाजजनों में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बाग के थाना प्रभारी को सौंपा

सिंघाना : कुक्षी में आसमाजिक तत्वों के द्वारा झांकियां पर पत्थरबाजी कर घटना को अंजाम दिया गया। सोमवार को नगर सिंघाना भी पूर्ण रूप से संकल हिंदू समाज के आव्हान पर बंद रहा। इस दौरान षड्यंत्र कार्यों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। मनावर थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार सहित सिंघाना चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया।

बाग अनंत चतुर्दशी की रात में श्री गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान कुक्षी में एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा जुलूस पर पथराव किए जाने की घटना पर जिलेभर के हिंदू समाजजनों में आक्रोश व्याप्त है। इसी को लेकर रविवार को बाग में सकल हिंदू समाज के आव्हान पर बड़ी संख्या में हिंदूजन ने नगर में संचलन करते हुए पुलिस थाने पर पहुंचकर कुक्षी में हुई घटना को अंजाम देने वाले पर उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवम रासुका लगाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बाग के थाना प्रभारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि कुक्षी नगर में अनंत चतुर्दशी की रात्रि में श्री गणेश विसर्जन चल समारोह पर समुदाय विशेष के उपद्रवियों द्वारा पथराव कर दिए जाने की घटना से संपूर्ण हिंदू समाज में गहन आक्रोश व्याप्त हुआ है। पथराव की घटना के बाद कुक्षी में हिंदू समाजजन श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन अनंत चतुर्दशी को नहीं कर सके। यह समाज को बेहद आहत करने वाली घटना है। इन घटनाओं में उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होने के चलते इनके हौंसले पुनः बुलंद हो जाते हैं।

साथ ही ज्ञापन में प्रशासन को चेतावनी भी दी गई है कि उपद्रवियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक सकल हिंदू समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। बाघनी नदी तट पर स्थित श्री जबरेश्वर मंदिर से बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन ने जय जय सियाराम के नारों के साथ पुलिस थाने पहुंचे। तथा थाना प्रभारी कैलाश चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन सरपंच धर्मेंद्र बामनिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet