[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरारका कॉलेज में उर्दू विषय-कॉमर्स पीजी की मांग:SFI ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

मोरारका कॉलेज में उर्दू विषय-कॉमर्स पीजी की मांग:SFI ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावानी

मोरारका कॉलेज में उर्दू विषय-कॉमर्स पीजी की मांग:SFI ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावानी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में राजकीय आरआर मोरारका कॉलेज में उर्दू विषय, एमकॉम व एनसीसी शुरू करने की मांग को लेकर एसएफआई ने प्रदर्शन किया। राज्य सरकार व स्थानीय विधायक पर अनदेखी का आरोप लगाया।

आकाश धनखड़ ने बताया की जिले का सबसे बड़ा राजकीय महाविद्यालय होने के बावजूद महाविद्यालय में एनसीसी न होना यहां के विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है। इसके बाद भी राज्य सरकार और यहां के स्थानीय विधायक इस विषय पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मोहम्मद आकिब ने बताया कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के बावजूद यहां के मुस्लिम कम्युनिटी को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक समझने का काम यहां के स्थानीय विधायक व राज्य सरकार कर रही है। छात्र संगठन एसएफआई लगातार उर्दू विषय शुरू करने की मांग को लेकर विधायक और राज्य सरकार को ज्ञापन व प्रदर्शन के माध्यम से अवगत कराता रहा है। परंतु ध्यान नहीं दिया गया है।

यहां के विद्यार्थी को उम्मीद रहती है परंतु निराशा ही हाथ लगती है। मनीषा ने बताया कि बहुत से विद्यार्थी बीकॉम करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए निजी महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है, क्योंकि जिले का सबसे बड़ा राजकीय महाविद्यालय होने के बावजूद एमकॉम विषय नहीं है।

लगातार संगठन द्वारा मांगें उठाए जाने के बावजूद इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल चोपड़ा ने बताया कि जिले के विद्यार्थी वर्ग को राज्य सरकार ने सिर्फ और सिर्फ विद्यार्थियों के साथ कुठाराघात करते हुए लॉलीपॉप देने का कार्य किया है। मांगों को लेकर कॉलेज कमेटी अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। मांगों को जल्द ही पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

तहसील उपाध्यक्ष मोहित टण्डन, तहसील उपाध्यक्ष आदिल भाटी, महफ़ूज़ मिर्जा, शोयब खान, अमित शेखावत, विजय समसपुर, पीयूष, राहुल सोनी, आशीष, कमलेश, सुभम, अंकित, आमान, आवेश, सूफियान, साहिल, गौरव गुर्जर, मयंक, सुमित विशाल, प्रियंका भूरिया, नेहा भूरिया, ज्योति, निकिता, दर्शाया, रिया, मोनू, खुशी, आरती, अनीता, रूहेना, सोनू, चंचल, संध्या, समेत अनेक कार्यकर्ता व महाविद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22