बेटे की शादी में पिता का सपना हुआ पूरा:पिलानी में हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन, ग्रामीणों ने किया बहू का स्वागत
बेटे की शादी में पिता का सपना हुआ पूरा:पिलानी में हेलीकॉप्टर से पहुंची दुल्हन, ग्रामीणों ने किया बहू का स्वागत
पिलानी : भारतीय सेना से रिटायर राजेश पूनिया का सपना था कि उनका बेटा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचे। पिता का ये सपना 11 नवंबर 2026 को पूरा हुआ। बेटा अभिनव पूनिया जब अपनी दुल्हन निकिता कुलहरी को हेलीकॉप्टर से गांव लेकर पहुंचा तो पूरा गांव दुल्हन और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए जुट गया। ग्रामीणों ने पूरी गर्मजोशी के साथ दुल्हन का स्वागत किया। मामला झुंझुनूं जिले की पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र के ढंढारिया गांव का है। 10 नवंबर को अभिनव की बिंजूसर (चूरू) निवासी निकिता कुलहरी के साथ हुई।



एक साल पहले हुई थी सगाई
अभिनव ने बताया-मैने बीएससी के बाद मर्चेंट नेवी जॉइन किया था। 5 दिसम्बर 2025 को मेरी बिंजूसर (झुंझुनूं) निवासी निकिता से साथ सगाई हुई थी। सगाई के बाद से ही मेरा और मेरे पिता राजेश पूनिया का सपना था कि गांव में हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर आएंगे। इसके बाद तय किया गया कि शादी के बाद मेरे ससुराल से दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आया जाएगा।


2008 में रिटायर हुए थे अभिनव के पिता
अभिनव ने बताया-मेरे पिता 2008 में भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद अब मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस की टेक्निकल विंग में कार्यरत हैं और दिल्ली में पोस्टेड हैं। वहीं निकित ने बीएससी नर्सिंग तक पढ़ाई कर रखी है। उसके माता पिता दोनों ही टीचर हैं। वहीं छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। गांव में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के चलते मंड्रेला पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान पिलानी से फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2528502


