[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के ढाणी बाढान गांव में जमवाय माता क्रिकेट प्रतियोगिता:चिड़ावा ने फाइनल में ढाणी बाढान को हराया, एक लाख रुपए का इनाम जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के ढाणी बाढान गांव में जमवाय माता क्रिकेट प्रतियोगिता:चिड़ावा ने फाइनल में ढाणी बाढान को हराया, एक लाख रुपए का इनाम जीता

जसरापुर के ढाणी बाढान गांव में जमवाय माता क्रिकेट प्रतियोगिता:चिड़ावा ने फाइनल में ढाणी बाढान को हराया, एक लाख रुपए का इनाम जीता

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ढाणी बाढान गांव में जमवाय माता क्रिकेट कप का फाइनल बुधवार को खेला गया। चिड़ावा की टीम ने जमवाय 11 स्टार ढाणी बाढान को 61 रन से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को एक लाख रुपए नकद, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। ग्रामीणों के सहयोग से सरकारी स्कूल के खेल मैदान में 18 दिन तक चली प्रतियोगिता में 30 जगहों की टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिड़ावा ने 10 ओवर में 115 रन बनाए। जवाब में जमवाय 11 स्टार की टीम 10 ओवर में 54 रन ही बना सकी। उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए नकद, ट्रॉफी और मेडल दिए गए।

अंकित कड़वासरा को मैन ऑफ द मैच, वीरेंद्र डारा को बेस्ट बल्लेबाज और अजीत कड़वासरा को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।समापन समारोह की अध्यक्षता सुमित सिंह शेखावत ने की। मुख्य अतिथि कैप्टन पृथ्वी सिंह शेखावत और विशिष्ट अतिथि तनुज सिंह शेखावत एवं गोविंद सिंह थे।

कैप्टन पृथ्वी सिंह शेखावत ने इस दौरान कहा कि ग्रामीण इलाकों में ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में इंद्राज सिंह मेघवाल, कृष्ण सिंह, छोटूराम बारी, अशोक सिंह, घोटूराम, मनोज सिंह, बंटी सिंह, दौलत सिंह, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह और संजय सिंह सहित ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22