[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक बच्ची, जिसकी 26 उंगलियां, हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6; डॉक्टरों ने बताया दुलर्भ बीमारी का नाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

एक बच्ची, जिसकी 26 उंगलियां, हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6; डॉक्टरों ने बताया दुलर्भ बीमारी का नाम

Rajasthan Woman Gave Birth A Baby Girl With 26 Fingers: इस बच्ची के हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। ये घटना में जिले के कामां थाना इलाके की है।

Woman Gave Birth A Baby Girl With 26 Fingers, भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर एक अस्पताल में सभी डॉक्टर और नर्स उस समय हैरान रह गए जब उनके वहां आई प्रसूता महिला ने एक ऐसी बच्ची जन्म दिया, जिसकी 26 उंगलियां थी। इस बच्ची के हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। ये घटना में जिले के कामां थाना इलाके की है।

बच्ची को देख डॉक्टर और नर्स ने पकड़ा सिर

जानकारी के अनुसार, कामां थाना इलाके स्थित सीएचसी में शनिवार शाम को रूटीन चेकअप के लिए एक 8 महीने की गर्भवती महिला आई थी। चेकअप के दौरान ही महिला को लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया। इसके बाद रात को महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे देख सभी डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए। क्योंकि इस बच्ची के हाथों में दो-दो और पैरों में एक-एक उंगली ज्यादा थीं।

इलाके में फैली खबर

अस्पताल से ये बात जैसे ही लोगों के बीच पहुंची, अस्पताल में बच्ची की देखने कि लिए लोगों की भीड़ पहुंच गई। अब इलाके में चारों तरफ इस बच्ची की ही चर्चा हो रही हैं। महिला गोपानाथ मोहल्ले की रहने वाली सरजू है। सरजू का पति गोपाल भट्टाचार्य CRPF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।

डॉक्टरों ने बताया दुलर्भ बीमारी का नाम

कामां राजकीय अस्पताल की डॉ. बीएस सोनी ने बताया कि सीएचसी कामां में शनिवार रात को एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ। जिसके हाथों में दो-दो और पैरों में एक-एक उंगली ज्यादा थीं। इस तरह के मामले को पॉलिडेक्टिली कहते हैं। इस तरह के केस बहुत रेयर देखने को मिलते हैं। हालांकि, इससे बच्ची को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और न ही बच्ची को विकलांगता से जुड़ी किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। ये एक जेनेटिक विसंगति है।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62