[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो विवाहिताओं की दहेज को लेकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या !, मृतका के परिजन बोले- आरोपियों को फांसी दो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरक्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो विवाहिताओं की दहेज को लेकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या !, मृतका के परिजन बोले- आरोपियों को फांसी दो

राजस्थान के अलवर में दहेज को लेकर दो विवाहिताओं को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने कार और 11 लाख रुपये की डिमांड की थी। वहीं, घटना को लेकर दोनों मृतकाओं के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

अलवर : अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला फरासिया में शनिवार को ससुराल वालों ने 11 लाख रुपये कैश और कार की मांग पूरी नहीं करने पर दो नवविवाहिताओं की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। मृतकाओं के परिजनों ने हत्यारे ससुराल वालों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

मृतका के पिता गोविन्द निवासी गारू ने मामला दर्ज कराया कि अपनी पुत्री वंदना की शादी शैलेंद्र और अंजना की शादी कैलाश पुत्र राजेंद्र जाति जाट, निवासी नगला फरासिया सौंख के साथ एक दिसंबर 2021 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी और अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज और दोनों के बीच में एक मोटरसाइकिल और दो लाख 51 हजार रुपये नगद दिए थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद ससुराल वाले दहेज का ताना देकर मारपीट करने लगे और बहुओं को तंग और परेशान करने लगे। जिसकी शिकायत कई बार बेटियों ने हमसे की।  जनवरी 2023 में मुलजिमों ने दहेज की खातिर दोनों बेटियों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वे दोनों अपने पीहर में रह रही थीं।  फिर नौ अगस्त 2023 को पंच लोगों की मौजूदगी में मारपीट और परेशान नहीं करने की बात कहने पर राजीनामा कर बेटियों को ससुराल भेज दिया गया था।

मृतकाओं के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले बार-बार दहेज में कार और 11 लाख रुपए की मांग कर रहे थे और दहेज की खातिर 16 सितंबर को सुबह दोनों बेटियों की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर हम वहां पहुंचे, तो देखा कि बेटी अंजना की नाक से खून निकल रहा था। शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और दोनों बेटियों के शरीर पर निशान पाए गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और आरोपी को गिरफ्तार करने और कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।

घटना के बाद आरोपी फरार
कठूमर थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना पर डीएसपी अशोक चौहान और कठूमर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा मय पुलिस जाप्ता के पहुंचे। गांव नगंला फरासिया पहुंचे और मृतकाओं के शवों को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सीज कर पुलिस कर्मी तैनात किए गए। एमओबी और एफएसएल टीम को घटनास्थल स्थल पर बुलाया गया।  मृतकाओं के शवों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय कठूमर की मोर्चरी में रखवाया । जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार बताए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62