[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर से कोचिंग के लिए निकला 11वीं का स्टूडेंट लापता:कोचिंग भी नहीं पहुंचा, पुलिस खंगाल रही CCTV


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्यसीकर

घर से कोचिंग के लिए निकला 11वीं का स्टूडेंट लापता:कोचिंग भी नहीं पहुंचा, पुलिस खंगाल रही CCTV

घर से कोचिंग के लिए निकला 11वीं का स्टूडेंट लापता:कोचिंग भी नहीं पहुंचा, पुलिस खंगाल रही CCTV

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक 15 वर्षीय नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। उद्योग नगर पुलिस अब नाबालिग की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। सीकर के रानोली इलाके के रहने वाले युवक ने उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनका 15 वर्षीय बेटा सीकर में पिपराली रोड पर प्राइवेट कोचिंग में 11वीं क्लास में पढ़ता है। वह 16 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे कोचिंग के लिए निकला था। हमेशा वह शाम 7 बजे तक मकान पर लौट आता था। लेकिन देर रात तक वह मकान पर नहीं पहुंचा।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग स्टूडेंट कल कोचिंग भी नहीं आया। फिलहाल अब नाबालिग स्टूडेंट की तलाश की जा रही है। उद्योग नगर पुलिस स्टूडेंट के आने-जाने के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62