नीमकाथाना में चार शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द:मासिक गारंटी व एक्साईस ड्यूटी के 45 लाख रुपए थे बकाया, माल भी जब्त किया
नीमकाथाना में चार शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द:मासिक गारंटी व एक्साईस ड्यूटी के 45 लाख रुपए थे बकाया, माल भी जब्त किया
नीमकाथाना : नीमकाथाना आबकारी विभाग ने मासिक गारंटी व एक्साईस ड्यूटी पूरी नहीं करने पर शराब की दो दुकानों के लाइसेंस रद्द किये हैं। सिरोही, हीरानगर, जुगलपुरा और गावड़ी मोड़ पर स्थित एक शराब की दो दुकानों के लाइसेंस रद्द किए हैं।
गांवड़ी मोड़ स्थित शराब की दुकान जो कि वार्ड नं 21, 22, 23, 24, 28 व हीरानगर कोड़ 2302040 मनोज कुमार पुत्र राजू राम मीणा वार्ड नं 06 के नाम से संचालित थी। जिसका भी पहली व बेसिक लाईसेंस के करीब 45 लाख 25 हजार रुपए बकाया चल रहे थे। बार-बार विभाग द्वारा जमा करवाने को कहा कि लेकिन जमा नहीं करवाया गया। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा ने लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार सिरोही व हीरानगर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के लाइसेंस रद्द होने के बाद विभाग अब अनुज्ञाधारी की चल अचल संपत्ति को जब्त कर बकाया राशि का भुगतान करेगी।
जिला आबकारी अधिकारी ने नीमकाथाना विभाग को पत्र भेजा और स्थानीय विभाग में दुकानों को नोटिस दिया जिसके बाद कंपोजिट शराब की दुकान के लाइसेंस को रद्द किया गया। जानकारी के अनुसार सिरोही में स्थित कंपोजिट दुकानों के लाइसेंस रद्द करने के बाद सिरोही व हीरानगर की दुकान के माल को भी जब्त कर लिया गया हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2037388


