नर्सिंगकर्मियों को 14 महीने से नहीं मिला वेतन:विधायक अस्पताल में निरीक्षण के लिए आए तो बताई समस्या, अधिकारी बोले – मैपिंग नहीं होने से परेशानी
नर्सिंगकर्मियों को 14 महीने से नहीं मिला वेतन:विधायक अस्पताल में निरीक्षण के लिए आए तो बताई समस्या, अधिकारी बोले - मैपिंग नहीं होने से परेशानी
खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में पिछले 14 माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में महिला नर्सिंग कर्मचारी ने क्षेत्रीय विधायक डॉ जितेंद्र सिंह से मिलकर समस्या से अवगत करवाया है।
जानकारी के अनुसार विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरूवार को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला नर्सिंग कर्मचारी ने उन्हें वेतन संबंधी समस्या को लेकर अवगत करवाया। महिला नर्सिंग ऑफिसर विजयलक्ष्मी, सुनीता और सुशील रसगनिया ने कहा कि उन्हें पिछले 14 माह से वेतन नहीं मिल पाया है। पहले उनका स्थानांतरण खेतड़ी सीएचसी में किया गया था, लेकिन अधिशेष रह जाने के कारण उनका वेतन नहीं बन पाया। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए बजट में खेतड़ी सीएचसी को राजकीय उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत होने से नर्सिंग कर्मचारी की सीटें बढ़ गई और वह अपने पद पर यथावत हो गई। इसके बावजूद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।
महिला नर्सिंग कर्मचारी को वेतन नहीं मिलने को लेकर विधायक डॉ सिंह ने प्रभारी डॉ अक्षय शर्मा से वेतन के बारे में जानकारी ली तो पीएमओ डॉ अक्षय शर्मा ने बताया कि वेतन आहरण को लेकर मैपिंग का कार्य चल रहा है। मैपिंग नहीं होने के कारण वेतन नहीं बन पा रहा है। इस दौरान विधायक डॉ सिंह ने जल्द ही उच्च अधिकारियों से बात कर नर्सिंग कर्मचारी को वेतन दिलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, डॉ अनिल जांगिड़, डॉ कृष्ण मीणा, डॉ प्रवीण कुमार शर्मा, सुधीर गुप्ता, जगदीश सिंह शेखावत, दीपेंद्र सैनी, अमित जांगिड़, अशोक दोचानिया, दीपक राणा, संदीप कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042452


