[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वर्दी की फोटो में चुनाव लड़ने का बायोडाटा दिया:एसपी ने लाइन हाजिर किया, SHO ने लेटर लिखा- समाज सेवा के लिए VRS चाहिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भरतपुरराजनीतिराजस्थानराज्य

वर्दी की फोटो में चुनाव लड़ने का बायोडाटा दिया:एसपी ने लाइन हाजिर किया, SHO ने लेटर लिखा- समाज सेवा के लिए VRS चाहिए

वर्दी की फोटो में चुनाव लड़ने का बायोडाटा दिया:एसपी ने लाइन हाजिर किया, SHO ने लेटर लिखा- समाज सेवा के लिए VRS चाहिए

भरतपुर-भुसावर : राजस्थान पुलिस के SHO ने चुनाव लड़ने के लिए भाजपा को एप्लीकेशन दिया है। उसमें पुलिस की वर्दी पहनी हुई फोटो लगाई है। इस मामले की जानकारी एसपी को जैसे ही मिली, उन्होंने SHO को लाइन हाजिर कर दिया। SHO ने भी समाज सेवा करने की इच्छा जताते हुए VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन दे दिया है। मामला भरतपुर के वैर थाने का है।

आवेदन का फोटो सामने आने के बाद थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया गया।
आवेदन का फोटो सामने आने के बाद थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया गया।

चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
एसएचओ प्रेम सिंह भास्कर वैर थाने में पाेस्टेड हैं। उन्होंने बीजेपी में दिए बायोडाटा में धौलपुर के बसेड़ी से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। लाइन हाजिर होने के बाद थाना अधिकारी ने भरतपुर रेंज आईजी को लेटर लिख बताया कि मैं समाज सेवा करना चाहता हूं और वीआरएस लेना चाहता हूं।

ये लिखा लेटर में

प्रेम सिंह भास्कर ने बताया कि वे समाज सेवा में जाना चाहते हैं। उन्हें पुलिस विभाग में सेवा देते 34 साल हो गए है। अब वे बुजुर्ग हो गए हैं और अब समाज सेवा करना चाहते है। इसलिए उन्हें नियमानुसार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी जाए।

एसपी ने 12 सितंबर को आदेश जारी कर थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर को लाइन हाजिर किया है।
एसपी ने 12 सितंबर को आदेश जारी कर थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर को लाइन हाजिर किया है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा- प्रेम सिंह भास्कर के राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। नियमों की अवहेलना पर थानाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को थानाधिकारी ने भरतपुर रेंज आईजी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को लेकर लेटर लिखा है।
बुधवार को थानाधिकारी ने भरतपुर रेंज आईजी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को लेकर लेटर लिखा है।

धौलपुर से लड़ना चाहते हैं चुनाव

प्रेम सिंह भास्कर को पुलिस थाना वैर के पद पर इसी वर्ष जनवरी में लगाया था। प्रेम सिंह धौलपुर जिले में मानिया थाना इलाके के कुसेड़ा गांव के रहने वाले हैं। अब वह हाल में धौलपुर के जीटी रोड के जगजीवन नगर में रह रहे हैं। प्रेम सिंह धौलपुर की बसेड़ी विधानसभा से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने बीजेपी के संभावित उम्मीदवार के रूप में पोस्टर भी छपवाए हैं। इसमें उन्होंने राजस्थान पुलिस की वर्दी के साथ फोटो लगाई है। प्रेम सिंह भास्कर जिले के 6 थानों पर तैनात रह चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet