[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैफे की आड़ में अनैतिक काम:प्रेमी जोड़ो के लिए स्पेशल केबीन, घण्टों के हिसाब रूपए, हाल ही में एक नाबालिक के साथ हुआ था कैफे में रेप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैफे की आड़ में अनैतिक काम:प्रेमी जोड़ो के लिए स्पेशल केबीन, घण्टों के हिसाब रूपए, हाल ही में एक नाबालिक के साथ हुआ था कैफे में रेप

कैफे की आड़ में अनैतिक काम:प्रेमी जोड़ो के लिए स्पेशल केबीन, घण्टों के हिसाब रूपए, हाल ही में एक नाबालिक के साथ हुआ था कैफे में रेप

झुंझुनूं : शहर में संचालित कैफे अवैध गतिविधियों के अड्डे बनते जा रहे है। कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधयों को अंजाम दिया जा रहा है। अभी कुछ ही दिन पहले ही शहर के एक कैफे में नाबालिग लड़की से दुर्ष्कम का सनसनीखेज मामला सामने आया था।

पूर्व में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन फिर भी इन कैफे के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रही है।

झुंझुनूं में फिलहाल दर्जनों कैफे चल रहे हैं। इनमें से 75 फीसदी कैफे अकेले शहर में संचालित हो रहे हैं। इन कैफों में युवक-युवतियों के लिए केबिन बने हुए हैं, तथा उनमें बैड-कम-सोफा लगाए हुए हैं। जहां स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा आते हैं और अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।

कार्रवाई खानापूर्ति में सिमटी

शहर में संचालित कैफे मेंं चल रही अवैध गतिविधि की पुलिस को जानकारी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कभी- कभार जांच हो पाती है। पुलिस को अनैतिक गतिविधियों की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। कभी- कभार इन कैफे पर उच्च स्तर से आदेश के बाद कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली जाती है।

यहां चल रहे कैफे

मण्डावा मोड़, जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज, ताल बाजार, तीन नंबर रोड के पास समेत शहर में कई जगहों पर कैफे चल रहे है। सबसे ज्यादा मण्डवा मोड़ के आसपास कैफे संचालित हो रहे है। यहां दर्जनों कैफे चल रहे है। कुछ दिन पहले भी मण्डवा मोड़ पर एक कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। उसके बाद पुलिस की ओर प्रभावी कार्रवाई नही की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने दो तीन बार रेड भी की है। हर रेड में 20 से अधिक युवक युवतियां अनैतिक कार्यों में लिप्त मिले थे। पुलिस ने सभी लड़कियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंपा था। लड़कों को गिरफ्तार किया था।

मनमाना शुल्क वसूलते है

शहर में अवैध रूप से चल रहे कैफे में स्कूल-कॉलेज के युवाओं से घंटे के हिसाब से केबिन में बैठने का शुल्क वसूला जा रहा है। कैफे के अंदर रोशनी कम रखे जाने से कौन अंदर आया और गया किसी को पता नहीं चलता। जब कभी पुलिस कार्रवाई करती है तो कैफे संचालकों को पहले ही जानकारी मिलने से कम ही लोग पकड़ में आते हैं।

कार्रवाई करते है

झुंझुनूं एसपी श्याम सिंह ने बताया कि सभी कैफे पर निगरानी रखी जा रही है। पूर्व में दो-तीन बार कार्रवाई कर चुके है। अनैतिक गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई करते है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet