झुंझुनूं : पूर्व सैनिक पॉलीक्लिनिक में व्यवस्थाओं बारे में हुई मीटिंग
पूर्व सैनिक पॉलीक्लिनिक में व्यवस्थाओं बारे में हुई मीटिंग
झुंझुनूं : ईसीएचएस अधिकारी कर्नल रणबीर सिंह शोर्य चक्र ने पूर्व सैनिकों के साथ सैनिक और उनके परिवार के इलाज को लेकर बातचीत की। हाल ही में डेंटल सम्बन्धित बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी बताया गया कि ईसीएच में डेंटल सम्बन्धित नई मशीनें आई है और उनका हमे लाभ उठाना चाहिए। पिछले महीने पूर्व सैनिकों के साथ मीटिंग में जो बिन्दु आए थे उनके बारे में जानकारी दी और कहा अभी हमारे पास पर्याप्त मात्रा में बजट है एवं रेफ़रल केश में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही तथा लम्बी बीमारी वाले रोगियों को एक हफ्ते तक की दवा एकमुश्त दी जा रही है।
जिला लीग जनरल सेक्रेटरी कैप्टन अमरचंद खेदड़, कोषाध्यक्ष रामनिवास नेतड, उपाध्यक्ष कैलाश सुरा, गौरव सेनानी शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल फौगाट, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, नायब सूबेदार सुभाष, सूबेदार ओम प्रकाश, सूबेदार सुल्तान सिंह, बुलेश आदि मौजूद थे। पूर्व सैनिकों ने सी.एस.डी. कैंटीन के लिए ईसीएचएस के पास 17 बीघा भूमि जो कि सैनिकों के लिए सोल्जर बोर्ड के नाम है उसमें से कैंटीन के लिए जगह देने का प्रस्ताव लिया इसके लिए अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2041609


