[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक:खेतड़ी विधायक ने कहा – क्षेत्र में दिया जाएगा पर्यटन को बढ़ावा, बबाई में बनेगा रीको एरिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक:खेतड़ी विधायक ने कहा – क्षेत्र में दिया जाएगा पर्यटन को बढ़ावा, बबाई में बनेगा रीको एरिया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक:खेतड़ी विधायक ने कहा - क्षेत्र में दिया जाएगा पर्यटन को बढ़ावा, बबाई में बनेगा रीको एरिया

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेतड़ी को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बबाई में भिवाड़ी की तर्ज पर रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी में सरकार की ओर से 42 करोड़ रुपए की लागत से उप जिला अस्पताल के भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। खेतड़ी क्षेत्र में पांच सौ करोड रुपए की सड़क बनाई जा रही हैं। जिससे गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, विनोद शर्मा, सुधीर गुप्ता, गुड्डी देवी, श्रवणदत्त नारनौलिया, बंटी पारीक, केशव प्रसाद शर्मा, नागरमल अवाना, सुभाष कुमावत, बाबूलाल, चंदगीराम सैनी, गफ्फार खान,मनीराम ठेकेदार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles