[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानी की मौत पर पत्नी को मिली बीमा राशि:सीकर कलेक्टर ने सौंपा 10 लाख का चेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

किसानी की मौत पर पत्नी को मिली बीमा राशि:सीकर कलेक्टर ने सौंपा 10 लाख का चेक

किसानी की मौत पर पत्नी को मिली बीमा राशि:सीकर कलेक्टर ने सौंपा 10 लाख का चेक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रशासक एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने राजस्थान सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत फतेहपुर तहसील के नारसरा गांव निवासी स्वर्गीय किसान भागीरथमल की पत्नी किस्तूरी देवी को बीमा दावा राशि का चेक सौंपा। किसान भागीरथमल की खेत पर कृषि कार्य के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई थी।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने चेक सौंपते समय परिवार की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बैंक प्रबंधन को राज्य सरकार की दुर्घटना बीमा और रिस्क रिलीफ फंड (आरआरएफ) योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीकर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक भंवर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बैंक से ऋण प्राप्त करने वाले प्रत्येक किसान का 291 रुपए के प्रीमियम पर 10 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा किया जाता है। इसके अतिरिक्त, रिस्क रिलीफ फंड (आरआरएफ) योजना के तहत एक प्रतिशत प्रीमियम पर संपूर्ण ऋण राशि का भी बीमा होता है। इन योजनाओं का उद्देश्य दुर्घटना या अन्य विपरीत परिस्थितियों में कृषकों और उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।

इस मौके पर बैंक प्रबंध निदेशक भंवर सुरेन्द्र सिंह, मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार मिठारवाल, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव, मनोज बांगड़वा के साथ-साथ बांठोद ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक मनोज कुमार और सहायक व्यवस्थापक मामराज थालौड़ भी उपस्थित थे।

Related Articles