[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों के चालान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों के चालान

परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों के चालान

सीकर : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 50 से अधिक वाहनों के चालान बनाए गए तथा मॉडिफाइड, प्रेशर हॉर्न लगे, बिना फिटनेस, ओवरलोड और बकाया टैक्स वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सीज किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा ने बताया कि खंडेला सदर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से हुई जांच में नियमों का उल्लंघन करने वाले दो ट्रैक्टर और दो बसों के चालान भी बनाए गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने और आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles