खेतड़ी में ‘नारी चौपाल – नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम:महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र और चेक, योजनाओं की जानकारी मिली
खेतड़ी में 'नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम:महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र और चेक, योजनाओं की जानकारी मिली
खेतड़ी : खेतड़ी पंचायत समिति परिसर में प्रशासन द्वारा ‘नारी चौपाल – नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि इसकी अध्यक्षता एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने की। विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने बताया- यह आयोजन केंद्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की सफल यात्रा के उपलक्ष्य में किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की लाभार्थी महिलाओं को स्वीकृति पत्र और चेक वितरित किए गए। वक्ताओं ने मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को एक विकसित एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला बताया।
महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने का अवसर
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।
आज देश की महिलाएं शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और नेतृत्व के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह केवल एक सरकारी नीति नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का एक मजबूत आधार है।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार मील, सीडीपीओ उमाकांत सुरोलिया, सरपंच गोपीराम डीलर, बबलू अवाना, प्रमोद कुमार, सतीश खरडिया, संदीप जांगिड़, महिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, संदीप कुमार, रोशन लाल, नवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205963


