[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:देसी कट्टा लेकर घूम रहा था,पुलिस ने पैदल घूमते वक्त पकड़ा; पहले से 12 मुकदमे दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:देसी कट्टा लेकर घूम रहा था,पुलिस ने पैदल घूमते वक्त पकड़ा; पहले से 12 मुकदमे दर्ज

अवैध हथियार के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:देसी कट्टा लेकर घूम रहा था,पुलिस ने पैदल घूमते वक्त पकड़ा; पहले से 12 मुकदमे दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर की जीणमाता पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ मिलकर बाबा गैंग के हिस्ट्रीशीटर कानाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। इन्हें पुलिस ने जप्त करके आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

आरोपी के पास से बरामद हथियार।
आरोपी के पास से बरामद हथियार।

SHO राकेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर कानाराम गुर्जर (30) पुत्र मांगीलाल गुर्जर निवासी रैवासा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दरअसल पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि खालडा भूमि रेवासा पर एक आदमी पैदल घूम रहा है जिसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है।

ऐसे में पुलिस टीम ने वहां रेड की तो आरोपी मिल गया और उसके पास हथियार भी था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के पास मिले हथियार को जप्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles