झुंझुनूं : नीरज सैनी राजस्थान मीडिया एसोसिएशन के झुंझुनू जिलाध्यक्ष नियुक्त
झुंझुनूं : पत्रकार संगठन राजस्थान मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश औदिच्य ने महासचिव भूपेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव किशन झाला की सहमति से झुंझुनूं जिला अध्यक्ष के पद पर पत्रकार नीरज सैनी को नियुक्त किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पूर्व भी पत्रकार नीरज सैनी विभिन्न मीडिया संगठनों के पदाधिकारी रह चुके हैं। नीरज सैनी, शेखावाटी लाइव न्यूज़ पोर्टल एवं न्यूज़ वैब चैनल के संपादक एवं ओनर है। साथ ही राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान एक्सप्रेस के जिला प्रभारी है। इस अवसर पर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही वह अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और संपूर्ण जिले के पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। सैनी की नियुक्ति पर जिले के पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि वे पत्रकार हितों के लिए भी बेबाकी से अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040370


