[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : नीमकाथाना एसपी ने खेतड़ी सर्किल के थानो व सीमावर्ती क्षेत्र का किया ओचक निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : नीमकाथाना एसपी ने खेतड़ी सर्किल के थानो व सीमावर्ती क्षेत्र का किया ओचक निरीक्षण

नीमकाथाना एसपी ने खेतड़ी सर्किल के थानों का किया निरीक्षण:विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बरतने के दिए निर्देश

झुंझुनूं-खेतड़ी : राज्य सरकार द्वारा नीमकाथाना जिला बनने के बाद पहली बार नीमकाथाना एसपी अनिल बेनीवाल गुरुवार देर शाम को खेतड़ी सर्किल के तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतड़ी क्षेत्र से सटी हरियाणा सीमा का मौका मुआयना किया। एसपी अनिल बेनीवाल पहले हरियाणा सीमा पर स्थित मेहाड़ा थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक दृष्टि व हरियाणा सीमा से लगते गांव के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए उपस्थित स्टाफ के बारे में जानकारी लेकर थाने में दर्ज होने वाले मामलों को लेकर उनका तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि खेतड़ी सर्किल का अधिकांश एरिया हरियाणा सीमा से सटा हुआ है। यहां अपराध भी अन्य सर्किल की बजाय ज्यादा होने की संभावना बनी रहती है। आगामी समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों के बारे में भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा चुनाव में होने वाली किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को लेकर तुरंत पुलिस की ओर से एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही हैं।

खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र पड़ोसी राज्य की सीमा से सटा होने के कारण बदमाश प्रवृत्ति के लोग अपराध करने के बाद एक दूसरे राज्य में जाकर पनाह लेते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस की ओर से विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली तेल व अन्य उत्पादों की तस्करी को लेकर भी पुलिस की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चौकसी बरतने व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एसपी बेनीवाल ने मेहाड़ा, खेतड़ी, बबाई थाने का निरीक्षण कर पुराने मामलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर डीएसपी सतीश वर्मा, खेतड़ी थानाधिकारी आशाराम गुर्जर, खेतड़ी नगर थानाधिकारी अजयसिंह शेखावत, मेहाडा थानाधिकारी किरणसिंह यादव, बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव, एसआई बनवारी लाल आदि मौजूद थे।

Related Articles