नीमकाथाना : नीमकाथाना में 2 सितंबर को सीएम का प्रस्तावित दौरा:विधायक ने हेलीपैड और तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
नीमकाथाना में 2 सितंबर को सीएम का प्रस्तावित दौरा:विधायक ने हेलीपैड और तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 2 सितंबर को नीमकाथाना का प्रस्तावित दौरा माना जा रहा हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ हैं। विधायक सुरेश मोदी ने जिला प्रशासन के साथ हाई स्कूल खेल ग्राउंड में हेलीपैड की जगह का निरीक्षण और रूट प्लान सहित अन्य तैयारियां का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों की मीटिंग ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2 सितंबर को सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से खेल स्टेडियम पहुचेंगे। उसके बाद नेहरू पार्क में विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की दौरे को लेकर विधायक सुरेश मोदी पूरी मॉनिटरिंग कर रहे है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़, तहसीलदार महेश ओला सहित जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035977
