[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

हजारों महिलाओं ने मंगल कलश लेकर निकाली शोभायात्रा, गौशाला में गूंजे भक्ति के स्वर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे की गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। हजारों महिलाओं ने एक जैसे परिधान पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण किए और शोभायात्रा में शामिल हुईं।

शीतला मंदिर से शुरू हुई यात्रा जीवंत झांकियों, भजनों और जयकारों के साथ गौशाला पहुंची। रथ में विराजित महंत योगी रविनाथ के सानिध्य में आयोजन संपन्न हुआ। कथा आयोजक परिवार के जगदीश कसेरा, कन्हैया, लोकेश, प्रमोद सहित परिवार की महिलाओं ने भी श्रद्धाभाव से भाग लिया।

शोभायात्रा में कमल पोद्दार, महावीर सोती, रामप्रकाश बिरमीवाला, रामजीलाल कल्याणी, श्रीकिशन पारीक, गौशाला संयोजक कपिलेश शर्मा, सचिव विलास सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के प्रथम दिवस व्यास पीठाधीश्वर रामस्नेही मिश्र ने भागवत पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया।

Related Articles