[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली पानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारिया के ग्रामीण मिले जिला कलेक्टर से…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली पानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारिया के ग्रामीण मिले जिला कलेक्टर से…

बिजली पानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारिया के ग्रामीण मिले जिला कलेक्टर से...

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव झारिया मे आपणी योजना के पानी नहीं आने और बिजली की समस्याओं को लेकर आज ग्रामीण जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया की आपणी योजना की पानी की टंकी बने हुऐ करीब 8 साल हो गये परन्तु कभी भी मीठा पानी नहीं आया जिससे मजबुरन खारा पानी पीना पड़ रहा है तथा जगह जगह से पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है जो बहुत ही ‌ हल्की क्वालिटी की डाली हुई है।

साथ ही गांव में बिजली के जर्जर पौल, नया ट्रांसफार्मर और डीपी लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को अवगत करवाया। ग्रामीणों ने कहा की ‌ बिजली विभाग एवं जलदाय विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है।अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो‌ ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।

इस मोके पर इलियास खान झारिया ने बताया अगर पानी का समाधान 7 दिन के आश्वासन के बाद नहीं किया गया तो संपूर्ण ग्राम धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे सरपंच प्रतिनिधि निसार खान, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल, इलियास खान, झारिया उगम सिंह,साँवर मल सारण, हाजी निशार खान,राजवीर, अयूब खान,अल्ताफ खान, आमीन खान, समशेर खान, आसिफ खान, संजीव मीणा, सरिता मेघवाल, पूनम आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles