[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा निवासी:सोने-चांदी के जेवर बरामद, 6 दिन के पीसी रिमांड पर भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

50 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा निवासी:सोने-चांदी के जेवर बरामद, 6 दिन के पीसी रिमांड पर भेजा

50 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा निवासी:सोने-चांदी के जेवर बरामद, 6 दिन के पीसी रिमांड पर भेजा

राजगढ़ : राजगढ़ थाना पुलिस ने पहाड़सर गांव में हुई 50 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। यह जानकारी बुधवार दोपहर अढ़ाई बजे थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने दी।

थाना अधिकारी सिहाग ने बताया- 3 और 4 जून की मध्य रात्रि को पहाड़सर गांव में दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाया गया था। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और बाइकें चोरी कर ली थीं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विशेष ठीम का गठन किया था

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी रिछपाल सिंह चारण और आईपीएस अभिजीत पाटिल के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच को आगे बढ़ाया।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने हरियाणा निवासी नीरज कुमार पुत्र हवासिंह (निवासी फरमाणा खास, पंचायत पाना, पुलिस थाना महम, हरियाणा) को गिरफ्तार किया। उसे 6 दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने पहाड़सर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

अपराधों के 37 मामले दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हरियाणा में चोरी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के 37 मामले दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के गहनों सहित लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

इस कार्रवाई को सादुलपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई में राजगढ़ पुलिस टीम के सदस्य कमलेश कुमार (सब इंस्पेक्टर), ओमप्रकाश (कांस्टेबल), सुरेश कुमार (कांस्टेबल) और कर्मपाल (कांस्टेबल) शामिल रहे।

Related Articles