[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में महालक्ष्मी ज्वेलर्स पर फायरिंग का मामला:बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना में महालक्ष्मी ज्वेलर्स पर फायरिंग का मामला:बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सिंघाना में महालक्ष्मी ज्वेलर्स पर फायरिंग का मामला:बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने बुधवार देर शाम को करीब एक पखवाड़े पहले हुई ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग के आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी खेतड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को सिंघाना के वार्ड 7 निवासी कैलाश चंद सोनी ने सिंघाना के मुख्य बाजार स्थित उसकी महालक्ष्मी ज्वेलर्स पर फोन पर मैसेज कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांग कर फायरिंग करने की वारदात करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही फायरिंग के आरोपियों को हरियाणा सीमा में घुसने से पहले गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित से वारदात के दौरान काम में लिए हथियार के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपियों को खेतड़ी थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल चिरानी ने हथियार सप्लाई किए थे। जिस पर पुलिस मामले की जनता से जांच कर रही थी। मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी श्याम सिंह ने अनिल चिरानी को गिरफ्तार कर हथियारों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने जेल में बंद अनिल चिरानी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व पुलिस ने ज्वेलर्स पर फायरिंग की वारदात में शामिल रोजड़ा थाना खेतड़ी निवासी राहुल उर्फ सुखा गुर्जर, हरकेश व रवि कुमार को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक देशी कट्टा मय कारतूस तथा वारदात में काम में ली बाइक बरामद की थी।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल चिरानी पर हत्या का प्रयास, नकबजनी, आर्म्स एक्ट के 19 मामले दर्ज हैं। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में होने वाली हथियारों की तस्करी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी विक्रम सिंह, कांस्टेबल मोहन सिंह, सुशील कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77