[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू-फतेहपुर : पूर्व विधायक ने मुस्लिम बहन से बंधवाई राखी:भाईचारे का दिया संदेश, कहा-बहन होना सौभाग्य की बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूफतेहपुरराजस्थानराज्य

चूरू-फतेहपुर : पूर्व विधायक ने मुस्लिम बहन से बंधवाई राखी:भाईचारे का दिया संदेश, कहा-बहन होना सौभाग्य की बात

पूर्व विधायक ने मुस्लिम बहन से बंधवाई राखी:भाईचारे का दिया संदेश, कहा-बहन होना सौभाग्य की बात

चूरू-फतेहपुर : फतेहपुर के बेसवा में रक्षाबंधन के मौके पर साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। यहां हिंदू भाई ने मुस्लिम बहन के घर जाकर राखी बंधवाई। पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया ने मुंह बोली मुस्लिम बहन जरीना खां के आवास पर जाकर राखी बंधवाई।

आपको बता दें कि बेसवा निवासी जरीना खां बेसवा ग्राम पंचायत की सरपंच भी हैं। महरिया ने बताया कि जरीना खां का भाई असलम उनके साथ पढ़ा हुआ है, दोनों साथ ही रहते थे। उस समय से ही जरीना से भाई बहन वाला रिश्ता चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि राखी तो हर वर्ष ही बंधवाते हैं, लेकिन देश में भाईचारा कायम रहे और लोग आपस में मिलजुल कर रहें। इसलिए यह संदेश दिया गया है।

महरिया ने कहा कि कोई भी धर्म, मजहब हमें दूसरे धर्म के प्रति नफरत करना नहीं सिखाता है। इसलिए हमें यह नफरत मिटाने की जरूरत है। महरिया ने कहा कि बेटी होना भाग्य है, लेकिन बहन होना सौभाग्य है।

बेसवा सरपंच जरीना खां ने कहा कि नंद किशोर महरिया से बेहद पुराना रिश्ता है। धर्म भले ही अलग अलग है, लेकिन हमें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हम एक नहीं है। भाई बहन का प्यार वर्षों से जो है, वही अब तक चल रहा है। गौरतलब है कि जरीना खां के पति अरसद अली आईपीएस है।

इस दौरान अरशद अली आईपीएस, एडवोकेट रसीद खान, आसिफ खान, फारूक अली, इरशाद मास्टर, यूसुफ खान पूर्व सरपंच, इमरान खान, जाबिर खान, खान मोहम्मद खान, बशीर खान, अस्मत खान, बाबू खान, फारुख खान, नसरू खान, लियाकत खान, इब्राहिम खान, मुस्ताक खान, शौकत खान, हसन खान, जाफर खान, गंगाधर, गोविंद राम, महावीर, महेंद्र, रविदास, धनाराम, श्रवण, युनुस खान, शीशराम थोरी, सूर्य प्रकाश, चंद्रप्रकाश, अमित तिवाड़ी, संदीप भड़िया, सुरेश डारा, धर्मपाल मील, जगुराम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77