[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया नमन, कहा- आईटी क्रांति के जनक थे गांधी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया नमन, कहा- आईटी क्रांति के जनक थे गांधी

खेतड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर किया नमन, कहा- आईटी क्रांति के जनक थे गांधी

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया‌। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी ने कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में राजीव गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत में तकनीकी युग की शुरुआत करने में उनका बहुत योगदान रहा है। आज उसी तकनीकी की आधारित पद्धति पर देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है। राजीव गांधी को भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेली कम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें दिया गया है। राजीव गांधी पूरे विश्व को अपने परिवार के रूप में मानते थे, जिन्हें आज भी देश में एक महान व्यक्तित्व के रूप में गिना जाता है।

वह देश के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए थे, जिन्होंने बेहतर नेतृत्व करते हुए देश को अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा करने का काम किया था। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी की ओर से इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता के महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को संगठित होकर पार्टी की गतिविधियों में भाग लेना चाहिए तथा पार्टी के लिए बेहतर कार्य करना चाहिए। इसके अलावा हरीनिवास कोठी पर भी नगर पालिका चेयरमैन गीता लीलाधर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिवस मनाया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। पालिका अध्यक्ष गीता सैनी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी व पार्टी के महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर महावीर प्रसाद तोगड़िया, श्रवणदत्त नारनौलिया, प्रभु दयाल कुमावत, चंदगीराम, बाबूलाल नायक, कमल कुमार सैनी, सुधीर गुप्ता, श्योपाल सैनी, राजेंद्र, राजू, गोविंद, सुरेंद्र, राधेश्याम नरेंद्र, महावीर सांखला, रमेश स्वामी, लीलाराम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77