झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : ज्वैलर पर फायरिंग करने का आरोपी रिमांड पर
ज्वैलर पर फायरिंग करने का आरोपी रिमांड पर
झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी) : सहड़ गांव के ज्वैलर को गोली मार कर जेवरात लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि व्यापारी राहुल सोनी को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सहड़ निवासी धर्मेंद्र उर्फ मोटिया को न्यायालय में पेश किया।
जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र उर्फ मोटिया की निशानदेही पर वारदात के काम में ली गई बाइक जब्त कर ली गई है। इसी मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ कालिया उर्फ कांचलिया ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037413

