झुंझुनूं : जिला प्रमुख ने उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज:सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, लोग कस रहे तंज
जिला प्रमुख ने उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज:सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, लोग कस रहे तंज

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला प्रमुख की तिरंगे के साथ फोटो शेयर की। फोटो में तिरंगा उल्टा नजर आ रहा है। तिरंगे को उल्टा फहरा दिया। बाकायदा जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने खुद तिरंगे के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।जब लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी तो उन्हें पता चला कि झंडा उल्टा है। इसके बाद तुरन्त फोटो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया। उल्टे झंडे के साथ फोटो वायरल होने के बाद उनके पार्टी के पदाधिकारियों ने सवाल उठा दिए। इसके अलावा भी बहुत कमेंट्स किए किए गए हैं।
एक कमेंट्स में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जिला प्रमुख को घर पर झंडा फहराने के लिए बधाई, शुभकामनाएं पर कम से कम सीधा तो फहरा देते। इसके बाद उन्होंने जिला प्रमुख के ससुर झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड़ पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि सांसद महोदय के परिवारिक वातावरण में रहते हुए आप भी उल्टे -सीधे का अंतर भूल गए हैं।
गौरतलब है कि भारत का झंडा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराना या फिर उसका अपमान करना कानूनन जुर्म है। ध्वज को फहराते समय केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे की तरफ रहना चाहिए। जबकि जिला प्रमुख ने हरा रंग ऊपर व केसरिया रंग को नीचे कर अपने ही घर में झंडा फहरा दिया।
जिला प्रमुख हर्षणी कुलहरी ने बताया कि बच्चों ने ध्वज फहराया था। एक फोटो क्लिक करने की जिद करने लगे। तब मैंने फोटो खिंचवाई थी। ध्वज को उल्टा देख मैंने तुरंत ध्वज को उतरवा दिया था। बच्चों ने पोस्ट डाल दी थी।