[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : नुक्कड नाटक कर नशीले पदार्थो से दूर रहने का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : नुक्कड नाटक कर नशीले पदार्थो से दूर रहने का दिया संदेश

नुक्कड नाटक कर नशीले पदार्थो से दूर रहने का दिया संदेश

झुंझुनूं : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू की सचिव दीक्षा सूद ने बताया कि किशोर न्याय समिति, राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा प्रस्ताव पारित किया है जिसके तहत विद्यार्थियों के मध्य नशे व अन्य मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देने हेतु अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत आज जे.जे.टी. युनिवर्सिटी, चुडाला के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक कर अपने साथी छात्रों को नशीले पदार्थो से दूर रहने का संदेश दिया। सूद ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं के द्वारा सम्पूर्ण झुंझुनूं जिले में जिला स्तर पर 03 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है यह अभियान जुलाई से दिसम्बर तक चलाया जाना है। इस अभियान के तहत नशे की रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक, साईकल रैली, वॉल पेंटिग, विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन स्कुली विधार्थियों, पैनल अधिवक्ता, पी.एल.वी. एन.जी.ओ. विधि महाविधालयों, तालुका विधिक सेवा समितियों, जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है।

स्कूलों के लिए 2-2 विधि विधार्थियों की एक टीम बनाकर रिसोर्स पर्सन नियुक्त किये गये है ताकि सम्पूर्ण झुंझुनूं जिले के विधार्थियों, शिक्षकों में जागरूकता उत्पन्न की जाकर नशा मुक्त समाज की ओर प्रगति करें क्योंकि नशा मुक्ति हमारी समाज की प्रगति और उन्नति का मार्ग है। उन्होंने अपने उद्बोधन के उपरान्त उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापको को शराब व अन्य किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिजनों या परिचितों को भी शराब के नशे व अन्य मादक द्रव्यों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने तथा अपने स्कूल व आस-पास के सार्वजनिक स्थानों को शराब व अन्य द्रव्यों के संबंध में मुक्त करने और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet