[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : मेहाड़ा में विकास कार्य करवाने पर समाजसेवी घुमरिया का हुआ नागरिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : मेहाड़ा में विकास कार्य करवाने पर समाजसेवी घुमरिया का हुआ नागरिक अभिनंदन

मेहाड़ा में विकास कार्य करवाने पर समाजसेवी घुमरिया का हुआ नागरिक अभिनंदन

झुंझुनूं-खेतड़ी(मेहाड़ा) : बसपा नेता एवं समाजसेवी मनोज घुमरिया का मेहाड़ा जाटूवास में भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ। गुरुवार को ग्रामीणों ने गोगाजी मंदिर में अभिनंदन समारोह का आयोजित किया। मेहाड़ा जाटुवास में भामाशाह मनोज घुमरिया द्वारा बनवाई गई विशाल गौशाला एवं सामाजिक कार्यों पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बुलाकर नागरिक अभिनंदन किया डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गोगा शजी मेला दंगल में हुई सभा में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि आमजन के सुख-दुख का हिस्सा बनने वाले व्यक्ति को अपना नेता चुनेंगे। जाति धर्म से ऊपर उठकर मानवता की भलाई के काम करने वाले व्यक्ति के पक्ष में एकजुट होकर सर्व समाज के लोग साथ रहेंगे खेतड़ी इलाके में सुख शांति एवं भाईचारा की बात करने वाले सामाजिक सरोकारों में अपनी भूमिका निभाने के साथ गरीब लोगों की मदद करने वाले व्यक्तित्व के रूप में मनोज घुमरिया की छवि उभर कर आ रही है के बदौलत ग्रामीणों ने खुश होकर उनका नागरिक अभिनंदन किया समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक नंदराम किराड़ ने की।

कार्यक्रम के दौरान बंसीलाल किरार, महावीर प्रसाद कुमावत, श्यामलाल चौधरी, नेहाल सिंह चौधरी, रामअवतार मेघवाल, ललित अध्यापक, अशोक चौधरी, मास्टर सुभाष, जगदीश किरार, अमर सिंह गोठवाल, पीटीआई मूलचंद बलौदा, रणबीर चौधरी, हवा सिंह सरपंच, कप्तान राम सिंह शर्मा, लालचंद सैनी, रामजीलाल स्वामी, बाबूलाल सैनी, बृजलाल जांगिड़, धोलाराम, गोपाल घुमरिया, मनीराम काजला लोयल, नवल चौधरी सहित काफी लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष घुमरिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet