चिड़ावा : तिरंगे के सम्मान की शपथ:तिरंगा अंगीकरण दिवस पर राष्ट्रगान के बाद किया ध्वज अवतरण
तिरंगे के सम्मान की शपथ:तिरंगा अंगीकरण दिवस पर राष्ट्रगान के बाद किया ध्वज अवतरण
चिड़ावा : चिड़ावा शहर की हृदय स्थली विवेकानन्द चौक में तिरंगा स्थल पर शनिवार शाम को तिरंगा अंगीकरण दिवस मनाया गया।
इस दौरान विवेकानन्द मित्र परिषद के तत्वावधान में परिषद संरक्षक रोहिताश्व महला, मनोज मान, संजय दाधीच व अमर सिंह कोकचा के नेतृत्व में राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का सम्मान करने की सामूहिक शपथ ली।
इस दौरान संजय दाधीच ने तिरंगा अंगीकरण दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई 1947 को वर्तमान तिरंगे को राष्ट्र ध्वज के रूप में अंगीकृत किया गया।
इस मौके पर प्रकाश पारीक, किशन लाल शर्मा, महेंद्र जोशी, सुशील बागड़ी, जगत सिंह महला, असलम, मनोज सोनी, शिव कुमार, राजहंस शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष सहित परिषद कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972245


