[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर : जोधपुर में महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, झोपड़ी में जली मिली लाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरराजस्थानराज्य

जोधपुर : जोधपुर में महीने की बच्ची समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, झोपड़ी में जली मिली लाश

राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में मंगलवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां में मंगलवार रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में मिली है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

पुलिस के मुताबिक, ओसियां थानाक्षेत्र के गंगाणियों की ढाणी में झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के एक पुरूष, दो महिलाओं के साथ एक मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद  झोपड़ी में आग लगा दी।

जोधपुर ग्रामीण के एसपी धर्मेंद्रयादव ने बताया कि जली हुई स्थिति में एक मकान से चार शव मिले हैं। FSL की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। FIR दर्ज हो गई है। हम सभी पहलुओं को देखते हुए जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टि से यह हत्या के बाद जलाने के प्रयास का मामला लग रहा है लेकिन यह जांच का विषय है।

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल, डॉग स्क्वायड

चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद बुधवार सुबह घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में परिवार के मुखिया पूनाराम बैरड़ (55), उनकी पत्नी भंवरीदेवी (50), पुत्रवधु धापू (24) और सात महीने की बच्ची शामिल है।

उधर, वारदात की जानकारी के बाद कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल, डॉग स्क्वायड के साथ डीएसटी भी जांच में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22