[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-चिड़ावा : लांबा गोठड़ा में मोबाइल फटने से विवाहिता झुलसी, जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-चिड़ावा : लांबा गोठड़ा में मोबाइल फटने से विवाहिता झुलसी, जयपुर रेफर

लांबा गोठड़ा में मोबाइल फटने से विवाहिता झुलसी, जयपुर रेफर

झुंझुनूं-चिड़ावा : नजदीकी गांव लांबा गोठड़ा में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली फाल्ट से मोबाइल फटने के कारण 23 वर्षीय विवाहिता झुलस गई। जिसे परिजन उपचार के लिए झुंझुनूं रोड चुंगी नाका चौराहा स्थित निजी अस्पताल लेकर आए। लेकिन 70 फीसदी से अधिक झुलसी विवाहिता की हालत चिंताजनक होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।

लांबा गोठड़ा निवासी पूजा पत्नी प्रवीण घर पर चौबारे में थी। इस दौरान धमाके के बाद कपड़ों में लगी आग से घिरी विवाहिता सीढ़ियों से नीचे आई। उसके पति व पड़ोसियों ने आग बुझाई और उपचार के लिए चिड़ावा लेकर आए। परिजनों ने बिजली फाल्ट से मोबाइल की बैटरी फटने के कारण विवाहिता के कपड़ों में आग लगने की जानकारी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22