सीकर : सांड ने 85 वर्षीय महिला को टक्कर मारी, मौत:घर से मंदिर जा रही थी, गली में आवारा घूम रहे सांड ने चार-पांच बार उठाकर पटका
सांड ने 85 वर्षीय महिला को टक्कर मारी, मौत:घर से मंदिर जा रही थी, गली में आवारा घूम रहे सांड ने चार-पांच बार उठाकर पटका
सीकर : घर से मंदिर जा रही 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सांड ने टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सीकर के वार्ड नंबर 1 की है। घटना के बाद लहूलुहान महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद वार्ड के लोगों में आक्रोश फ़ैल गया और लोगों ने अस्पताल पहुंचकर रोष जताया।
मृतक महिला की पहचान राजा देवी (85) निवासी वार्ड नंबर-1 सीकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला करीब 12 बजे अपने घर से निकलकर मोहन कॉलोनी मंदिर में जा रही थी। इस दौरान गली में आवारा घूम रहे सांड ने महिला पर हमला कर दिया जिससे वह जख्मी होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सांड ने महिला को चार-पांच उठा-उठाकर पटका। जिसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को सांड से छुड़ाकर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने देर शाम को बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।
वार्ड नंबर-1 के पार्षद दयाशंकर सैनी ने कहा कि वार्ड में नगर परिषद आवारा कुत्तों व सांडों का आंतक है। नगर परिषद द्वारा यहां पशुओं को लाकर छोड़ा जा रहा है। वार्ड के लोग जानवरों से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के बारे में कई बार नगर परिषद को भी अवगत कराया है लेकिन इस समस्या की ओर आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। शहर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सड़को पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035670
