हरियाणा : चंद्रशेखर पर हमले में चार आरोपी गिरफ्तार: सहारनपुर पुलिस और अंबाला एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
सहारनपुर पुलिस और अंबाला एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ने की सफलता मिली है। आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में थे। कार चालक मौके से फरार हो गया। धरे गए आरोपियों में तीन देवबंद से और एक करनाल का निवासी है।
हरियाणा : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपियों को हरियाणा की अंबाला एसटीएफ और यूपी पुलिस ने काबू कर लिया। इससे पहले आरोपियों की सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस ने एसटीएफ अंबाला की मदद ली थी। संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शहजादपुर ढाबे से काबू किया गया। वहीं इस दौरान आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। धरे गए चारों आरोपियों को सहारनपुर पुलिस अपने साथ ले गई।
अंबाला एसटीएफ इंचार्ज दीपेंद्र ने बताया कि सहारनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि भीम आर्मी के प्रमुख पर फायरिंग करने के आरोपी अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है। इसके बाद सहारनपुर पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ की टीम ने आरोपियों की घेराबंदी की। साथ ही उन्हें शहजादपुर के एक ढाबे से काबू कर लिया।
धरे गए आरोपियों की पहचान देवबंद के गांव रणखंडी निवासी लवीश, विकास, प्रशांत के रूप में हुई है, जबकि चौथा आरोपी विकास करनाल का निवासी बताया जा रहा है। विदित हो कि बीते बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर देवबंद में कुछ युवकों ने 4-5 राउंड फायरिंग की थी।
हमले में एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया जाता है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले की साजिश रोहतक में रची गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035977
