[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ अभिभाषक संघ की वेबसाइट लॉन्च:वरिष्ठ अधिवक्ता की 13वीं पुण्यतिथि पर की भेंट, कोर्ट परिसर में प्याऊ का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ अभिभाषक संघ की वेबसाइट लॉन्च:वरिष्ठ अधिवक्ता की 13वीं पुण्यतिथि पर की भेंट, कोर्ट परिसर में प्याऊ का लोकार्पण

राजगढ़ अभिभाषक संघ की वेबसाइट लॉन्च:वरिष्ठ अधिवक्ता की 13वीं पुण्यतिथि पर की भेंट, कोर्ट परिसर में प्याऊ का लोकार्पण

सादुलपुर : सादुलपुर में अभिभाषक संघ राजगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट www.barassociationrajgarh.in का 21 नवंबर को लोकार्पण किया गया। एडीजे द्वितीय सागर माथुर और एसीजेएम हेमलता के.के. ने वेबसाइट का लोकार्पण और डिप्लॉयमेंट किया। इस मौके पर न्यायालय परिसर में करीब एक लाख रुपए की लागत से बनी प्याऊ और वाटर कूलर का भी लोकार्पण किया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता की 13वीं पुण्यतिथि पर संघ को भेंट की

वेबसाइट न्यायपालिका में प्रोटोकॉल ऑफिसर रह चुके धनपत ग्रेवाल ने अपनी कंपनी दुर्वा आईटी प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से तैयार की है। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष डॉ. अजीत पचार ने अपने पिता और वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. रणजीत सिंह पचार की 13वीं पुण्यतिथि पर वेबसाइट तैयार करवाकर संघ को भेंट की।

वेबसाइट पर अधिवक्ताओं और न्यायालयों का विवरण, दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ताओं की जानकारी और क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भविष्य में इसमें और सुविधाएं जोड़ने की योजना है।

एक लाख रुपए की लागत से बनवाई प्याऊ और वाटर कूलर

न्यायालय परिसर में श्री धरमचंद और लक्ष्मी देवी गिड़िया की पुण्य स्मृति में प्याऊ और वाटर कूलर स्थापित करवाया गया। उनके परिजनों प्रेमलता और अमर जैन (राजलदेसर-बेंगलुरु) ने पत्रकार श्याम जैन और सरोज के प्रोत्साहन से करीब एक लाख रुपए की लागत से प्याऊ बनवाई। न्यायिक अधिकारियों और अभिभाषक संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इसका लोकार्पण किया।

न्यायिक अधिकारियों और धनपत ग्रेवाल का किया स्वागत

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर पूनियां, राजेंद्र सिंह राठौड़, बलबीर सिंह, सत्यवीर सिंह, दीवानचंद, अनूप सुरोलिया, लालचंद कस्वां, मोहम्मद सलीम, विक्रम पाल और हनुमान सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अभिभाषक संघ की ओर से न्यायिक अधिकारियों और धनपत ग्रेवाल का स्वागत किया गया। एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet