सुजानगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:पंचायत चुनाव में जीत पर जताई खुशी, गांधी चौक पर की आतिशबाजी
सुजानगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:पंचायत चुनाव में जीत पर जताई खुशी, गांधी चौक पर की आतिशबाजी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर शनिवार शाम गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद और गोविंद सिंह डोटासरा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने कहा कि पूरे राजस्थान में भाजपा की हार हुई है। इससे जाहिर है कि जनता ने सरकार को नकार दिया है। बता दें कि सुजानगढ़ पंचायत समिति और चूरू जिला परिषद के चुनाव परिणामों में भी कांग्रेस भाजपा पर हावी रही है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान रामावतार मंगलहारा, इकबाल खान धोलिया, पार्षद विजय बटेसर, इकबाल खान, स्माइल खान, सुनीता रावतानी, प्रमिला राठी, मधु विद्याप्रकाश बागरेचा, यूनुस खान, अविनाश लीलड़ और लियाकत खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2559560
