काटली नदी में सुनील हत्याकांड का पर्दाफाश, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध
गाय लाने के लिए घर से निकला था सुनील, पांच दिन बाद काटली नदी में मिला था शव, कई जिलों में तलाश के बाद पुलिस को मिली सफलता
बगड़ : थाना क्षेत्र के भड़ौंदा खुर्द स्थित काटली नदी में हुए सुनील कुमार हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बगड़ पुलिस ने मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर तलाश करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं झुंझुनूं ग्रामीण वृत्ताधिकारी नरेश कुमार की देखरेख में बगड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस दलों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गाय लाने गया था सुनील, पांच दिन बाद मिला शव
पुलिस के अनुसार केहरपुरा खुर्द निवासी राजू ने 13 नवंबर को बगड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका भांजा पोषाणा निवासी सुनील कुमार पुत्र हरिशंकर 11 नवंबर को घर से गाय लाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सुनील की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान 16 नवंबर को भड़ौंदा खुर्द स्थित काटली नदी में सुनील का शव मिला। मामला हत्या का सामने आने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी।
कई जिलों में की तलाश, तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस दलों का गठन किया गया। पुलिस ने कालीपहाड़ी, भड़ौंदा खुर्द, झुंझुनूं, सोटवारा, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, जयपुर, अजमेर, पुष्कर और चूरू सहित विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश की। निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक नाबालिग को निरुद्ध किया।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में सदर थाना क्षेत्र के खतेहरपुरा निवासी गुलाब (40) पुत्र रामधान, बगड़ थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू (30) पुत्र मानसिंह तथा गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के पोषाणा निवासी सीमा (42) पत्नी स्वर्गीय हरिशंकर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया है। हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस की ओर से जारी जानकारी में नहीं किया गया है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में बगड़ थानाधिकारी मुकेश कुमार, जिला विशेष दल प्रभारी उपनिरीक्षक हेमराज, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार, विकास, अंकित ओला, आरक्षी रमन कुमार, संदीप कुमार, आसुराम, महेंद्र, सुरेंद्रपाल, नरेश तथा महिला आरक्षी समिता शामिल रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2559522
