[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर मंडी के आढ़तियों ने व्यापार बंद किया:बुधवार से अनिश्चितकालीन बंद; मूंगफली की नीलामी पूरे परिसर में कराने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर मंडी के आढ़तियों ने व्यापार बंद किया:बुधवार से अनिश्चितकालीन बंद; मूंगफली की नीलामी पूरे परिसर में कराने की मांग

श्रीमाधोपुर मंडी के आढ़तियों ने व्यापार बंद किया:बुधवार से अनिश्चितकालीन बंद; मूंगफली की नीलामी पूरे परिसर में कराने की मांग

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कृषि उपज मंडी के कच्चे आढ़तियों ने बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए व्यापार बंद रखने का फैसला किया है। वे पूरे मंडी परिसर में मूंगफली की नीलामी नहीं होने से नाराज हैं। क वर्ग व्यापार संघ के अध्यक्ष पवन चौधरी और मंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि पूरे मंडी परिसर में नीलामी कराने की मांग कई बार मंडी प्रशासन से की गई, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने बताया- खरीददार व्यापारी प्रशासन के निर्देश नहीं मान रहे हैं और आढ़तियों की मांग पर भी विचार नहीं कर रहे। इससे नियमित नीलामी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

आढ़तियों का कहना है कि नीलामी ठीक से नहीं होने के कारण उनकी दुकानों पर मूंगफली बेचने आने वाले किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मंडी में नीलामी व्यवस्था ठीक होने तक नीलामी नहीं कराने का फैसला किया है। कच्चे आढ़तियों ने किसानों से कहा है कि वे 18 नवंबर से अगली सूचना तक मूंगफली समेत कृषि जिंसों की बिक्री के लिए माल लेकर मंडी न आएं। व्यापार बंद रहने से किसानों को उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet