[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रैवासा धाम में 550 से अधिक गायों की पूजा:सरपंच बोले- गौ रक्षक युवाओं को एंबुलेंस देंगे; साध्वी ने कहा- दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रैवासा धाम में 550 से अधिक गायों की पूजा:सरपंच बोले- गौ रक्षक युवाओं को एंबुलेंस देंगे; साध्वी ने कहा- दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करें

रैवासा धाम में 550 से अधिक गायों की पूजा:सरपंच बोले- गौ रक्षक युवाओं को एंबुलेंस देंगे; साध्वी ने कहा- दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करें

रानौली : रैवासा धाम के भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन समिति गौ सेवा केंद्र में गोपाष्टमी पर पूजन किया। इस मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने गौवंश की पूजा की। गोशाला में 550 से अधिक गौवंश की सेवा की जा रही है। कार्यक्रम में साध्वी समदर्शी, पीठाधीश्वर शक्तिपीठ वात्सल्य धाम जयपुर मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री प्रहलाद राय शोभासरिया, डॉ. जयेश मित्तल और रैवासा के नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमावत शामिल थे।

महिलाओं ने गोशाला परिसर में गौवंश को भोग खिलाया और मंगल गीत गाए। समिति ने अतिथियों को गौवंश का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साध्वी समदर्शी ने कहा कि दान निस्वार्थ भाव से और बिना दिखावे के करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गौशाला में दूध, दही और घी नहीं बनाया जाता, बल्कि पंचगव्य तैयार किया जाता है।

गोशाला में 550 से अधिक गौवंश की सेवा की।
गोशाला में 550 से अधिक गौवंश की सेवा की।
गौवंश को भोग खिलाया और मंगल गीत गाए।
गौवंश को भोग खिलाया और मंगल गीत गाए।

सरपंच मुकेश कुमावत ने कहा कि गांव के गौ रक्षक युवाओं ने गौ सेवा के लिए एंबुलेंस की मांग की थी। उन्होंने कहा कि युवाओं को गौ सेवा के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराएंगे, ताकि जरूरतमंद गौवंश की मदद की जा सके।

गौशाला अध्यक्ष पवन मोदी ने कहा कि गोशाला के संचालन और सेवा में महिलाओं का सबसे अधिक सहयोग रहा है। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष पवन मोदी, मंत्री बजरंगलाल पारीक, समिति के पदाधिकारी और सदस्य सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet