[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो पंचायतों में 19 किसानों के 316 नोजल चोरी:किसानों को 1.58 लाख रुपए का नुकसान; बोले- फसलों की सिंचाई रुकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

दो पंचायतों में 19 किसानों के 316 नोजल चोरी:किसानों को 1.58 लाख रुपए का नुकसान; बोले- फसलों की सिंचाई रुकी

दो पंचायतों में 19 किसानों के 316 नोजल चोरी:किसानों को 1.58 लाख रुपए का नुकसान; बोले- फसलों की सिंचाई रुकी

रानोली : रानोली थाना क्षेत्र की शिश्यूं और किशनपुरा पंचायतों में एक ही रात 19 किसानों के खेतों से सिंचाई पाइपों के 316 नोजल चोरी हो गए। एक नोजल की कीमत 500 रुपए के हिसाब से किसानों को करीब 1 लाख 58 हजार रुपए का नुकसान हुआ। रानोली थाना क्षेत्र में अब तक 1 हजार से ज्यादा नोजल चोरी होने की बात सामने आई है। पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान हैं।

पिछले 10 दिनों से लगातार चोरी

किसानों का कहना है कि चोर रात में खेतों पर पहुंचकर सिंचाई पाइपों से नोजल खोलकर ले जाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सरसों, गेहूं और चने की फसलों की सिंचाई को लेकर भी चिंता है।

किसान मोहन लिढ़ाण और किशन घासी कुमावत ने बताया कि लगातार चोरी से किसान परेशान हैं। सूचना मिलने पर रानोली पुलिस खेतों पर पहुंची और जांच की। पुलिस टीम ने मौके से जानकारी जुटाई और जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।

नोजल चोरी का पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
नोजल चोरी का पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।

रानोली थाने पर प्रदर्शन की चेतावनी

नोजल दोबारा खरीदने और लगवाने के लिए किसानों को मजदूरी का खर्च भी उठाना पड़ रहा है। किसानों ने रात में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो शिश्यूं और किशनपुरा के किसान एकजुट होकर रानोली थाने पर प्रदर्शन करेंगे।

इन किसानों से खेत से नोजल चोरी हुए

चोरी के शिकार किसानों में राधेश्याम कुमावत के 10, चांदमल कुमावत के 33, घासीराम कुमावत के 10, छीतरमल वर्मा के 18, पप्पूराम सेवदा के 20 और बजरंगलाल यादव के 40 नोजल चोरी हुए।

पुलिस ने खेतों से चोरी की घटनाक्रम का जायजा लिया।
पुलिस ने खेतों से चोरी की घटनाक्रम का जायजा लिया।

मोहन लिढ़ाण के 20, कजोड़मल पूर्व सरपंच के 25, राजकुमार कुमावत के 25, नाथूराम कुमावत के 10, रामोतार लिढ़ाण के 8 और झाबरमल चौधरी के 17 नोजल चोरी हुए। बक्सूराम कुमावत के 5, जोगराज कुमावत के 10, राधेश्याम के 15, छीतरमल कुमावत के 10, लक्ष्मणराम कुमावत के 15, छोटू कुमावत के 10 और रिछपाल सिंह खिचड़ के 15 नोजल चोरी हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet