बिना OTP शेयर किए खाली हो गया अकाउंट:ठगों ने 2.80 लाख निकाले, 9 अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर की रकम
बिना OTP शेयर किए खाली हो गया अकाउंट:ठगों ने 2.80 लाख निकाले, 9 अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर की रकम
सीकर : सीकर में एक युवक से 2.80 लाख रुपए के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। युवक के अकाउंट से बिना कोई ओटीपी और कॉल के ही रुपए निकल गए। युवक ने मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 नवंबर की है। मामले में फतेहपुर निवासी रिछपाल सिंह (54) ने 16 नवंबर को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 2.80 लाख रुपए निकल गए।
युवक ने जब मोबाइल में बैलेंस चेक किया तो उन्हें अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला। जानकारी करने पर पता चला की ठगों ने उनके अकाउंट से 9 अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर की है। अब साइबर थाना पुलिस उन बैंक डिटेल के आधार पर मामले को इन्वेस्टिगेट कर रही है।
सीकर में 41 साल की महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के द्वारा गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसे अकेला देखकर आरोपी ने छेड़छाड़ की। पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545983


