पाटन में छात्रों ने नशा न करने की शपथ ली:नशे के प्रकार और बचने के उपाय बताए गए, नशा मुक्ति किट भी दी
पाटन में छात्रों ने नशा न करने की शपथ ली:नशे के प्रकार और बचने के उपाय बताए गए, नशा मुक्ति किट भी दी
पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज में मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.मदनलाल मीना ने की।
मुख्य वक्ता राजकीय आयुष चिकित्सालय, पाटन के डॉ. मनोज कुमार ने नशे के प्रकार और उनसे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा- दोस्त या परिवार का परिचित मजाक में, शर्त लगाकर या एक बार आजमाने के लिए कहे, तो साफ और आत्मविश्वास से मना करें। जरूरत पड़ने पर बातचीत का विषय बदल दें।

डॉ.कुमार ने कहा कि तंबाकू, शराब और दूसरे नशे शरीर और दिमाग को नुकसान पहुंचाते हैं। इनका असर पढ़ाई, करियर और परिवार पर भी पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और संतुलित भोजन की अहमियत बताई।
नशा मुक्ति अभियान के दस सखा-सखियों को अतिथियों ने नशा मुक्ति किट दी। प्राचार्य मीना ने कहा कि छोटी-छोटी आदतें समय के साथ नशे का रूप ले सकती हैं। नशा सिर्फ पेय पदार्थों से नहीं, आदतों और व्यवहार से भी जुड़ा हो सकता है। उन्होंने दोस्तों के दबाव में न आने और मना करना सीखने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति केंद्र की प्रभारी ज्योति शर्मा ने किया। इस दौरान संकाय सदस्य किरण यादव, सरोज गुर्जर, रीतू शर्मा और हंसराज घोसल्या मौजूद रहे।
देखें PHOTOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545951
