नाबालिग से रेप मामले में दोषी को 20 साल जेल:रेप के बाद घर के सामने पटक गया था; जान से मारने की दी थी धमकी
नाबालिग से रेप मामले में दोषी को 20 साल जेल:रेप के बाद घर के सामने पटक गया था; जान से मारने की दी थी धमकी
सीकर : सीकर में 15 साल की अनाथ नाबालिग लड़की से रेप के मामले में कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट संख्या-2 के जज शंकरलाल मारू ने आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
विशिष्ट लोक अभियोजक नागरमल कुमावत ने बताया- 26 अप्रैल 2024 को 15 साल की नाबालिग लड़की के चचेरे भाई ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया था कि 25 अप्रैल को उसकी अनाथ बहन डॉक्टर को दिखाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे किडनैप किया। फिर कहीं ले जाकर उसके साथ रेप किया। रेप करने पर जब नाबालिग बहन चिल्लाने लगी तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया। इसके बाद शाम को आरोपी नाबालिग को उसके घर के बाहर पटक गया।
नाबालिग को दी थी धमकी
आरोपी के भागते समय आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो गया। आरोपी ने फरार होने के पहले नाबालिग को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में चालान पेश किया।
मामले में 13 गवाह और 34 साक्ष्य पेश किए गए। इसके आधार पर जज शंकर लाल मारू ने आरोपी युवक को 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम से 3 लाख रुपए दिलवाने की अनुशंसा की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545950

