परसरामपुरा के स्कूल में 8 दिन में दूसरी बार चोरी:ट्यूबवेल की केबल और तांबे के तार ले गए चोर, मामला दर्ज
परसरामपुरा के स्कूल में 8 दिन में दूसरी बार चोरी:ट्यूबवेल की केबल और तांबे के तार ले गए चोर, मामला दर्ज
रींगस : रींगस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरगोठ के परसरामपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 8 दिन के अंदर दो बार चोरी हुई। पहली बार चोर गैस सिलेंडर और पोषाहार का सामान ले गए। दूसरी बार ट्यूबवेल की केबल समेत अन्य सामान चोरी हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य मुन्नी कुमावत ने मंगलवार को पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने शिकायत की एक प्रति शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी।
मुन्नी कुमावत ने बताया- चोर छात्रों की सुविधा के लिए बनाए गए ट्यूबवेल की केबल काटकर ले गए। स्टोर रूम से बिजली की केबल और तांबे के तार समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ।
8 दिन पहले ही हुई थी चोरी
8 दिन पहले गैस सिलेंडर और पोषाहार का सामान चोरी हुआ था। उस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पहली चोरी का खुलासा नहीं हुआ और दूसरी बार चोरी हो गई। प्रधानाचार्य के मुताबिक, इससे स्टॉफ और छात्रों को परेशानी हो रही है। कंप्यूटर कक्ष और ऑफिस में रखे कीमती उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2545950