[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फैक्ट्री से लाखों की मूंगफली चोरी मामले में दो गिरफ्तार:पुलिस ने मशीन ऑपरेटर और एक अन्य को दबोचा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फैक्ट्री से लाखों की मूंगफली चोरी मामले में दो गिरफ्तार:पुलिस ने मशीन ऑपरेटर और एक अन्य को दबोचा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

फैक्ट्री से लाखों की मूंगफली चोरी मामले में दो गिरफ्तार:पुलिस ने मशीन ऑपरेटर और एक अन्य को दबोचा, फरार ड्राइवर की तलाश जारी

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस ने मूंगफली प्रोसेसिंग की फैक्ट्री में से 250 क्विंटल मूंगफली चोरी करने के मामले में फैक्ट्री के ही मशीन ऑपरेटर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में इनके साथ शामिल फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

सदर पुलिस थाना SHO पवन कुमार चौबे के अनुसार 13 नवंबर को रमेश कुमार मिश्रा(61) ने पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिन्होंने बताया कि नाथावतपुरा में उनकी गोपाल फूड एग्रो मूंगफली प्रोसेसिंग की फैक्ट्री है। पिछले दो महीने में मां का देहांत होने के कारण वह फैक्ट्री पर कम आ रहे थे।

ठेकेदार समेत आधा दर्जन आरोपी

इसी का फायदा उठाकर फैक्ट्री पर काम करने वाले कुछ कर्मचारियों के द्वारा करीब 250 क्विंटल मूंगफली चोरी की गई। जिसका पता उन्हें स्टॉक चेक करने पर चला। चोरी करने वालों में मशीन ऑपरेटर सद्दाम, ठेकेदार रामस्वरूप सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी शामिल थे। ऐसे में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद अब आरोपी सद्दाम खान (33) पुत्र खाजुदीन और उसके साथी नरसीराम गुर्जर (45) पुत्र भगवान सहाय गुर्जर निवासी कोटपूतली बहरोड को गिरफ्तार किया गया है। सद्दाम फैक्ट्री में ही मशीन ऑपरेटर का काम करता था और नरसीराम उसका सहयोगी है।

आरोपियों ने फरार ड्राइवर को शामिल किया

कई दिनों तक मालिक के फैक्ट्री में नहीं आने के चलते मशीन ऑपरेटेड सद्दाम के मन में ख्याल आया कि वह फैक्ट्री का माल बेचकर अच्छा पैसा कमा सकता है। ऐसे में उसने अपने साथ अन्य कई कर्मचारियों को शामिल किया। इसके अलावा फैक्ट्री में ही आने-जाने वाले गाड़ी के ड्राइवर छोटूराम को अपने साथ शामिल किया।

फरार गाड़ी ड्राइवर की तलाश

सद्दाम सहित अन्य लोग फैक्ट्री में गाड़ी बुलवाकर यहां उसमें मूंगफली के कट्टे लोड कर देते और फिर ड्राइवर उन्हें जयपुर सहित अन्य जगहों पर बेच देता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी ड्राइवर छोटूराम की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet