सीकर-ननिहाल से कॉलेज गई 21 साल की युवती लापता:अलमारी से गहने और डॉक्यूमेंट गायब, युवक पर भगा ले जाने का शक
सीकर-ननिहाल से कॉलेज गई 21 साल की युवती लापता:अलमारी से गहने और डॉक्यूमेंट गायब, युवक पर भगा ले जाने का शक
सीकर : सीकर में 21 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती अपने ननिहाल से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। अलमारी में रखे जेवरात,नगदी रुपए और डॉक्यूमेंट भी गायब मिले। अब पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
21 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके मामा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी भांजी हमेशा से ही ननिहाल में रह रही है। 11 नवंबर की सुबह वह कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। जब उसे कॉल किया तो मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ था। कॉलेज में जाकर मालूम किया तो पता चला कि आज तो कॉलेज की छुट्टी थी।
अलमारी से गहने-कैश गायब
इसके बाद जब घर जाकर अलमारी चेक की तो भांजी के डॉक्यूमेंट्स,नगदी रुपए और जेवरात गायब मिले। मामा ने एक युवक पर शक जताया। क्योंकि उस युवक ने धमकी दी थी कि वह भांजी को लेकर चला जाएगा। ऐसे में जब शक के आधार पर उस युवक के भाई को कॉल किया गया तो उसने भी कोई ठीक जवाब नहीं दिया। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
17 साल की नाबालिग लापता,युवकों पर शक
17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने के केस में उसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 9 नवंबर की शाम घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जब परिवार ने अपने स्तर पर मालूम किया तो सामने आया कि कोई युवक अपने दो दोस्तों के साथ आया था जो उनकी बेटी को लेकर चला गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538619


