सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल:4.01 लाख वोटर चुनेंगे सरपंच-पंच, 431 बूथों पर सुबह 7 बजे से होगा मतदान
सीकर में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल:4.01 लाख वोटर चुनेंगे सरपंच-पंच, 431 बूथों पर सुबह 7 बजे से होगा मतदान
सीकर : सीकर में पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में कल सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। जिले की 5 पंचायत समितियों में 123 सरपंच और कुल 1115 वार्ड पंचों के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। सीकर जिले की बलारां, फतेहुपर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 2 पुलिसकर्मी और एरिया मजिस्ट्रेट के साथ 1 पुलिसकर्मी लगाया गया है।

431 बूथों पर 4.01 लाख वोटर करेंगे वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के अंतिम चरण के पंचायत राज चुनाव में 431 पोलिंग बूथों पर 4 लाख 1 हजार 124 वोटर हैं। इनमें नेछवा और फतेहपुर के 1-1 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में अंतिम चरण की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- पंचायत समिति बलारां में 73, फतेहपुर में 96, लक्ष्मणगढ़ में 99, नेछवा में 84 और रामगढ़ शेखावाटी में 79 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पंच और सरपंच पदों के लिए बैलट पेपर भेज दिए हैं। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538611


