लक्ष्मणगढ़ से ज्यादा बलारां पंचायत समिति में वोटिंग, 71.78% मतदान:कुमास जाटान में सबसे ज्यादा 84.5% और मंगलूणा में सबसे कम 43.34% मतदान
लक्ष्मणगढ़ से ज्यादा बलारां पंचायत समिति में वोटिंग, 71.78% मतदान:कुमास जाटान में सबसे ज्यादा 84.5% और मंगलूणा में सबसे कम 43.34% मतदान
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक की दोनों पंचायत समितियों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को चौथे चरण में मतदान हुआ। नवगठित बलारां पंचायत समिति में लक्ष्मणगढ़ के मुकाबले ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। बलारां में 71.78% और लक्ष्मणगढ़ में 68.61% मतदाताओं ने वोट डाले।
बलारां में 49 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने किया मतदान
बलारां पंचायत समिति में कुल 69,387 मतदाताओं में से 49,804 ने मतदान किया। यहां कुल मतदान प्रतिशत 71.78% रहा। वहीं, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में 90,650 मतदाताओं में से 62,197 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 68.61% दर्ज किया गया।
कुमास जाटान में सबसे ज्यादा, मंगलूणा में सबसे कम वोटिंग
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के कुमास जाटान गांव के बूथ नंबर 25 पर सबसे ज्यादा 84.5% मतदान हुआ। वहीं, मंगलूणा गांव के बूथ नंबर 52 पर सबसे कम 43.34% मतदाताओं ने वोट डाले। बलारां पंचायत समिति क्षेत्र में बिड़ोदी बड़ी गांव के बूथ नंबर 69 पर सबसे ज्यादा 83.36% मतदान दर्ज किया गया। सिंगोदड़ा गांव के बूथ नंबर 39 पर सबसे कम 54.04% वोटिंग हुई।
लक्ष्मणगढ़ में पिछले चुनाव से 0.21% बढ़ा मतदान
लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 0.21 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। पिछले चुनाव में यहां 68.40% मतदान हुआ था, जबकि इस बार 68.61% वोटिंग दर्ज की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2538600

